बलरामपुर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने आज विकास खण्ड उतरौला के ग्राम इमलिया बनघुसरा में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड के कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. रस्तोगी ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में गुणवत्ता और गति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।निरीक्षण के समय तक कुल 68 बच्चों का टीकाकरण किया गया, जबकि 9 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (ANC) की गई। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत 28 पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
इस अवसर पर रिया सागर, अर्चना श्रीवास्तव, डॉ आलोक चौधरी, रानी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know