बलरामपुर- निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए वीरसेन सिंह को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री द्वारा रैंक प्रतीक लगाकर पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
नवनियुक्त पद पर पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आपको यह सम्मान मिला है। आपकी पदोन्नति से न केवल कैरियर में एक नया अध्याय जुड़ेगा, बल्कि यह आपके नेतृत्व क्षमता और अनुभव को भी नए आयाम देगा। हमें विश्वास है कि आप अपनी नई भूमिका में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पुलिस विभाग की गरिमा और सम्मान को बढ़ाएंगे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know