बलरामपुर- आज *तहसील सदर बलरामपुर* में आयोजित सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में फरियादी उपस्थित हुए, जिन्होंने भूमि विवाद, मार्ग अवरोध, पारिवारिक विवाद, पट्टा संबंधी समस्याएं, पुलिस संबंधित शिकायतें तथा अन्य राजस्व एवं प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
1- शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकरण में लापरवाही या देरी न होने पाए।
2- अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय जांच करें। राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को विशेष टीमें बनाकर तत्काल मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। स्थलीय जांच के आधार पर त्वरित व निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
3- गंभीर एवं उच्चस्तरीय मामलों को शीघ्र अग्रेषित किया जाए। ऐसे प्रकरण जिनका समाधान उच्चाधिकारी स्तर से होना आवश्यक है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को समय से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए ताकि शिकायतकर्ताओं को उचित व समयबद्ध न्याय मिल सके।
4 -अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस टीम को निर्देशित किया कि सभी पुलिस संबंधी प्रार्थना पत्रों का वस्तुनिष्ठ विश्लेषण करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। किसी भी शिकायतकर्ता को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें; पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर श्रीमती ज्योति श्री क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know