बलरामपुर, जरवा- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष कोo जरवा योगेश प्रताप सिंह द्वारा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं डॉo भीमराव अंबेडकर जयंती के आयोजकों की सहभागिता रही। सभी उपस्थित जनों से आगामी त्योहार को आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई।
तत्पश्चात थानाध्यक्ष महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं जनसहयोग पर संवाद स्थापित कर समस्त ग्राम प्रधानों, संभ्रांत व्यक्तियों से क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम हेतु गौ तस्करी की रोकथाम, नशे के विरुद्ध अभियान पर विस्तृत चर्चा कर जागरूक किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी संभ्रांत व्यक्तियों से अपील की गई कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें-
गाँव में बाहर से आकर रहने वाले अथवा सुनसान स्थानों पर डेरा डालने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वाहन दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know