उतरौला बलरामपुर- थाना कोतवाली उतरौला की पुलिस ने बालिका को बहला- फुसला कर ले जाने, व धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने वाले के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय पर भेज दिया गया। लखनऊ से बरामद हुई पीड़िता।
पुलिस के मुताबिक 23 अप्रैल 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना कोतवाली उतरौला में एक तहरीर दी, कि उनकी पुत्री को अज्ञात व्यक्ति ने शादी की नीयत से बहला- फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमासंख्या 0055/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। और विवेचना के दौरान 24 अप्रैल को पीड़िता की लड़की को लखनऊ से बरामद किया गया। जांच में आरोपी अली रजा उर्फ अल्ताफ पुत्र अहमद रजा निवासी मोहल्ला रफी नगर, थाना कोतवाली उतरौला का नाम सामने आया है। इसके बाद केस में धारा 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम व 64 (1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। *पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्यवाही* एस पी विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ए एस पी विशाल पाण्डेय और सीओ उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्यवाही करते हुए।
24 अप्रैल को उपनिरी क्षक अनिल कुमार ने हमराह हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव के साथ आरोपी अलीरजा उर्फ अल्ताफ को गिरफ्तार करके न्याया लय पर रवाना किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know