बलरामपुर- LPS राजाजीपुरम के पूर्व छात्र डॉ. घनश्याम सहाय श्रीवास्तव जिनका संबंध बलरामपुर से भी है, ने कल दिल्ली में राजपत्रित चिकित्सा अधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस पद को प्राप्त करने के लिए उन्होंने वर्ष 2023 में UPSC - संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की।उन्होंने अपना MBBS डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से वर्ष 2022 में किया है।
उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा LPS राजाजीपुरम शाखा से उत्तीर्ण की है।
उनके पिता LPS राजाजीपुरम में जीव विज्ञान के शिक्षक एवं टीचर इम्प्रूवमेंट ऑफिसर हैं। माता गृहिणी हैं।
वहीं उनके छोटे भाई बृजमोहन श्रीवास्तव भी LPS के पूर्व छात्र हैं एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भूगोल के रिसर्च स्कॉलर हैं।
डॉ. घनश्याम के दादाजी गुरजीत लाल श्रीवास्तव एवं चाचा मनीष कुमार श्रीवास्तव भी जिला बलरामपुर में कार्यरत डॉक्टर हैं।
उन्होंने बताया कि मेरी सफलता में मेरे LPS के शिक्षकों एवं मेरे अभिभावकों का हमेशा सहयोग रहा है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know