उतरौला बलरामपुर- तहसील क्षेत्र में भीषण गर्मी के होने से जन जीवन बुरी तरह प्रभा वित कर दिया है। शनि वार को गैंडास बुजुर्ग में 41.1°C, रेहरा बाजार में 40.8°C, श्रीदत्तगंज में 40.7°C और उतरौ ला बाजार क्षेत्र में 40.5°C तापमान दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पारा 40 डिग्री के आस पास रहा, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। *सुबह 11 से लेकर शाम 4 बजे तक सड़कों पर सन्ना टा रहा* तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लोग जरूरी काम के अलावा घरों से निकलने से बच रहे हैं। बुजुर्ग, बच्चों और बाहर काम करने वाले मजदूरों पर गर्मी का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। *डॉक्टर बोले डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बताया:* स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्ट र अहमद खान ने बता या कि बढ़ते तापमान से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, धूप से बचने और हल्के, सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलें और शरीर को ठंडा रखने के उपाय भी अपनाएं। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और लू से बचाव के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि भीषण गर्मी के असर से बचा जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know