बलरामपुर- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशल, पारदर्शी व सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण व संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
*उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में बनाए गए कुल 06 परीक्षा केन्द्रों-*
1.डीएवी इंटर कॉलेज भगवतीगंज बलरामपुर
2.बालिका इंटर कॉलेज चौक बाजार
3. एमडीसी गर्ल्स इंटर कॉलेज पूरैनिया तालाब निकट तिकोनिया पार्क
4. एमएलके पीजी कॉलेज कला संकाय तुलसीपुर रोड
5. एमएलके पीजी कॉलेज कॉमर्स ब्लॉक तुलसीपुर रोड
6. एमपीपी इंटर कॉलेज वीर विनय चौक बलरामपुर
जिनमें दिनांक *25.04.206 से 27.04.2026 तक 03 दिवस में कुल 06 पालियों (प्रत्येक दिवस 02 पाली) में कुल 13248 अभ्यर्थियों की प्रस्तावित परीक्षा के क्रम में आज दिनांक 25.04.2026 को जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों के कुल 4416 अभ्यर्थियों की परीक्षा को सकुशल , पारदर्शी व सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बलरामपुर श्री विपिन जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु निर्देशित किया गया।
परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know