उतरौला बलरामपुर- पीड़ित प्रार्थी मोहम्मद अहमद शाह पुत्र महफूजुर्रमान निवासी ग्राम लालपुर भलूहिया थाना सादुल्लाह नगर ने उपजिलाधिकारी उतरौ ला को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि प्रार्थी की भूमि पर जिसका गाटा संख्या789/o,oo60हेo व774/o,oo40 हेo दूसरे भूमि का गाटा संख्या 767ख/o,oo40 हेo मे स्थित है।जिसका आराजी ग्राम पंचायत टेढ़वा तप्पाबांक मुस्तहकम परगना व तहसील उतरौला जिला बलरामपुर का मलिक है, तथा खतौनी में प्रार्थी के पिता महफूजुर्रमान पुत्र लियाकत निवासी ग्राम लालपुर भलूहिया परगना सादुल्लाह नगर तहसील उतरौला जिला बलरामपुर के नाम दर्ज है‌। प्रार्थी के पिता की मृत्यु काफी दिन पहले हो चुकी है‌।इसका वरासत प्रक्रिया में चल रहा है। चूंकि प्रार्थी टेढ़वा तप्पाबांक के महुवा बाजार में नहीं वह अपने मूल निवास लालपुर भलूहिया में  रहता है। इसीलिए प्रार्थी के दूर रहने से अवैध तरीके फायदा उठा कर गाटा संख्या 789 पर भू माफिया इस्तियाक पुत्र मुस्लिम निवासी ग्राम टेढ़वा तप्पाबांक महुवा बाजार थाना गैडास बुजुर्ग परगना व तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर ने गाटा संख्या 767ख/o,oo40 हेo पर कमरुद्दीन पुत्र दुकानदार निवासी ग्राम टेढ़वा तप्पाबांक पुरे बरगदही थाना गैडास बुजुर्ग परगना व तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर ने कब्जा करके मकान का निर्माण करा लिया है‌। जबकि विपक्षी गणों ने अवैध रूप से अपना कब्जा कर रखा है, जबकि प्रार्थी गण अपनी आराजी को खाली करने के लिए कहता है,तब विपक्षी गण फौजदारी करने के लिए अमादा हो जाते हैं और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज बकने लगते हैं। उपरोक्त प्रार्थना पत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रार्थी के भूमि पर विपक्षी गणों से कब्जा हटवाये जाने कानितांत आवश्यक है। ताकि विपक्षी गण का मनो बल न बढ़ सके।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने