उतरौला बलरामपुर-उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा में विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत जोगीवीर के निवासी गुलाब सिंह ने सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर अपना मुकाम बना लिया है।लखनऊ के विश्वविद्यालय से एम एस सी मैथ्स की शिक्षा पूरी कर चुके गुलाब सिंह ने पहले प्रयास में यह उपलब्धि प्राप्त की। तीन भाइयों वाले परिवार में गुलाब सिंह के पिता नरसिंह पाल वर्मा पेशे से अधिवक्ता हैं। जबकि माता गृहणी हैं। ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े गुलाब सिंह ने बताया कि सिविलसर्विसेज में पहली ही बार में सफलता अर्जित करना आसान नहीं होता है। लेकिन कठिन परिश्रम, अनुभवी लोगों का मार्ग दर्शन इस सफलता में काफी अहम रहा। अपनी सफलता का श्रेयअपने माता-पिता, गुरुजनों व शुभेच्छुओं को समर्पित करते हुए कहा कि इन लोगों ने उनके आत्म विश्वास को बनाए रखने और परिस्थितियों का सामना करने का साहस दिया, जिसका परिणाम यह रहा कि पहली बार में दसवें लेवल पर सफलता मिली। नव युवकों को परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की सलाह देते हुए कहा, कि inसफलतापाने के लिए दृढ़ संकल्प परीक्षा के सम्भावित प्रश्नों का गहन अध्ययन और सतत चिंतन-मनन आवश्यक है। सफलता कभी-कभी पहली बार में नहीं मिलती। पहली असफलता से सीख लेकर उसमें निरन्तर सुधार करने से एक न एक दिन व्यक्ति अपना लक्ष्य जरूर पा लेता है। पी सी एस में चयनित होने के बाद क्षेत्र के लोगों में बधाइयां देने की होड़ लगी हुई है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know