जलालपुर ,अम्बेडकर नगर। शुक्रवार को तेज आंधी और हवा के झोंकों ने जलालपुर में एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे दिया, लेकिन गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सुरहुरपुर रोड पर सफल कोचिंग सेंटर से कुछ दूरी पहले सड़क किनारे लगा एक पुराना नीम का पेड़ अचानक तेज हवा के कारण उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से वहां लगा एक बिजली का पोल भी टूट गया, जिससे आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, इस दौरान कोई राहगीर या वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरते ही अफरातफरी मच गई, लेकिन किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, बिजली विभाग और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग टीम ने सबसे पहले गिरे हुए पेड़ को कटवाकर सड़क से हटाया और यातायात बहाल किया। वहीं बिजली विभाग की टीम  बिजली लाइन ठीक करने में जुट गई है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने