उतरौला बलरामपुर - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वाय रस) टीकाकरण अभियान की औपचारिक तरीके से शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक के निर्देशन एवं देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस अभि यान का मुख्य उद्देश्य था कि क्षेत्र की पात्र बालिकाओं एवं महिलाओं को HPV संक्रमण से सुरक्षित करना है,जो आगे चल कर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस टीकाकरण कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर संचालित करने की योजना बनाई गई है, जिससे अधिक से अधि क लाभार्थियों तक इस का लाभ पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर टीकाकरण टीम में ए एन एम अपर्णा निषाद, प्रियंका बौद्ध, स्टाफ नर्स विनीता तथाब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर पवन कुमार श्रीवास्तव के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। टीम के द्वारा पूरी साव धानी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप लाभार्थियों को टीका लगाया जा रहा है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know