बलरामपुर- आज दिनांक 15.04.2026 को क्षेत्राधिकारी लाइन डॉo जितेन्द्र कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बलरामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की प्रस्तावित पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा परेड ग्राउंड, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, वर्दी अनुशासन, ड्रिल अभ्यास एवं समग्र तैयारियों का गहन अवलोकन किया गया। रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, एकरूपता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि पासिंग आउट परेड को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही परेड के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
अंत में क्षेत्राधिकारी महोदय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के अब तक के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, आरटीसी प्रभार अशोक सिंह व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know