15 से 20 अप्रैल तक जिलेभर में होंगे विविध कार्यक्रम, महिलाओं की होगी अहम भागीदारी
बलरामपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत रविवार को अटल भवन कार्यालय में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की।
अभियान की जिला संयोजिका एवं जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा ने बताया कि 15 से 20 अप्रैल तक जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी को विशेष महत्व दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में नारी शक्ति सम्मेलन, पदयात्रा, स्कूटी रैली, विजय दौड़, लेखन प्रतियोगिता, दीवार सिग्नेचर कैंपेन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रदर्शनी, प्रेस वार्ता, नारी शक्ति मार्च एवं प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव जैसे आयोजन किए जाएंगे। उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि देश की तरक्की में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और भाजपा महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है। जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’ ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला मंत्री ललित तिवारी, अवधेश तिवारी ‘तरुण’, जिला सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय, साधना पाण्डेय, नंदिनी शुक्ला, प्रतिमा मिश्रा, सरोज तिवारी, सरिता शुक्ला, संदीप उपाध्याय, अमरनाथ शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know