जलालपुर, अम्बेडकरनगर – स्थानीय तहसील क्षेत्र के उस्मापुर गाँव निवासी रजत मौर्य ने समीक्षा अधिकारी पद पर चयन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके इस उपलब्धि पर परिवार के सभी सदस्यों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

रजत मौर्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और सही दिशा में लगातार प्रयास से यह मुकाम हासिल हुआ है।

गाँव में रजत की इस सफलता को लेकर लोगों ने खुशी व्यक्त की है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने