अम्बेडकरनगर : जिले के जलालपुर क्षेत्र ने एक साथ दो ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विकास नगर कालोनी निवासी प्रीति यादव और उसमापुर मोहल्ला निवासी रजत मौर्य ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) पद हासिल कर सफलता की नई इबारत लिखी है।प्रीति यादव ने लगातार चार बार पीसीएस मेन्स परीक्षा देने के बाद भी हार नहीं मानी और आखिरकार सफलता की कहानी लिख ही डाली। उनकी रैंक 199 रही है। प्रीति की इस जिद और संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि लगातार प्रयास करने वालों की कभी हार नहीं होती।
प्रीति के पिता मायाराम यादव राजस्व निरीक्षक हैं, माता केसा देवी हैं। प्रीति का परिवार पूरी तरह से शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में रुचि रखता है। उनकी बहन नीलम शिक्षक हैं, दूसरी बहन निधि यादव मार्केटिंग इंस्पेक्टर हैं। भाई जितेंद्र भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
वहीं जलालपुर के उसमापुर मोहल्ला निवासी रजत मौर्य (पिता कपिल देव मौर्य) ने 146वीं रैंक प्राप्त की है। रजत वर्तमान में मध्य प्रदेश के कटनी जिले में प्रभारी प्रभागीय लेखाधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है।
जलालपुर क्षेत्र के लोगों ने दोनों प्रतिभाओं की इस सफलता पर खुशी जताई है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्ट: चीफ एडिटर विकाश कुमार निषाद
मो.नंबर.9838550303,8112931792
जलालपुर की दो प्रतिभाओं ने रोशन किया नाम, प्रीति और रजत बने समीक्षा अधिकारी
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know