बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिलेभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के 1724 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को तुलसी पार्क स्थित पार्टी कार्यालय ‘अटल भवन’ में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया। स्थापना दिवस के अवसर पर शिव प्रसाद द्विवेदी, कुसुम चौहान, श्रीचंद शुक्ल, डीपी सिंह बैस, अशोक गुप्ता, डॉ. ए.के. सिंह, किशोरी बाबा और राम उजागर पांडेय को माल्यार्पण एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
सदर विधायक पलटू राम ने अपने संबोधन में अटल जी को याद करते हुए उनकी प्रसिद्ध पंक्तियां “क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं” उद्धृत कीं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ का सपना आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को अटल जी के नेतृत्व में भाजपा का गठन हुआ था। उन्होंने बताया कि मात्र दो सीटों से शुरुआत करने वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन चुकी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह और प्रदीप सिंह ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भाजपा ने तीन बार केंद्र में सरकार बनाई, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार कार्य करते हुए नया इतिहास रचा है।
जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि भाजपा की नींव अनुशासन पर आधारित है और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता के कारण ही आज पार्टी 22 राज्यों में सत्ता में है तथा केंद्र में तीन बार सरकार बना चुकी है। उन्होंने आगामी चुनावों में भी पार्टी की जीत का विश्वास जताया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नपा अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, संजय शुक्ला, वरुण सिंह मोनू, महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिंदु विश्वकर्मा, श्याम मनोहर तिवारी, राधेश्याम वर्मा, राजाराम गौतम, हेमंत जायसवाल, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह वैस और सह मीडिया प्रभारी अवधेश पांडेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know