रायबरेली, 1 अप्रैल 2026 
राज्य मंत्री उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का शुभारंभ किया | इसके साथ ही जागरुकता रैली और अभियान में लगे प्रचार वाहनों और फॉगिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |
माननीय मंत्री ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है और उनके मार्गनिर्देशन में चल रहे इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं |
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनसहभगिता से संचारी रोगों पर नियंत्रण करना है | उन्होंने जनसमुदाय से इस अभियान में सहयोग की अपील की | 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान साल में तीन बार- अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में चलाया जाता है | यह साल का पहला अभियान है | इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य 13 विभाग समन्वय के साथ जागरूकता सहित अन्य गतिविधियां करते हैं | 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर जाकर इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस(आईएलआई), बुखार, टीबी के लक्षण वाले, कुष्ठ, फाइलेरिया रोगियों और कुपोषित बच्चों की सूची बनायेंगी और इसे इकवच पर अपलोड करेंगी | इसके साथ ही हीट वेव से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा | इसके अलावा सभी चिन्हित मरीजों का विवरण यूडीएसपी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा | 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, डीआईओएस संजीव सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, सीवीओ कुलदीप द्विवेदी, एसएमओ डॉ. छोटेलाल, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी एस अस्थाना,जिला मलेरिया अधिकारी रमेश यादव, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे |
यह अभियान कर रहे सहयोग-
स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग,पेयजल , पंचायती राज, नगर विकास, ग्राम्य विकास, आईसीडीएस, पशुपालन, सूचना, फूड सेफ्टी एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और उद्यान विभाग |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने