बलरामपुर, जरवा मिशन शक्ति पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गुमशुदा तीन बच्चों को तलाश कर सौंपा उनके परिजन के सुपुर्द किया। 
 थाना कोतवाली जरवा पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा 03 गुमशुदा नाबालिग बालकों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया। दिनांक 06 अप्रैल 2026 को थाना जरवा की पीआरवी 8412 पर मोबाइल नंबर 8530875126 से कॉलर मो0 कलीम पुत्र मो0 नजीर निवासी ग्राम लौकीखुर्द द्वारा सूचना दी गई कि उनके एवम परिजनो के तीन बालक, जिनकी आयु क्रमशः 12 वर्ष, 13 वर्ष एवं 14 वर्ष है, सुबह लगभग 08:00 बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। हम परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद बच्चों का कोई पता नहीं चल सका।
प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष जरवा योगेश प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि तीनों बालक स्वेच्छा से घर से निकले थे। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र में तलाश/ खोजबीन की गई तथा सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी तलाश की गई। जरिए सोशल मीडिया की सहायता से थानाध्यक्ष द्वारा देवी पाटन मेला, तुलसीपुर के कंट्रोल रूम से संपर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त की गई, बच्चों की पहचान उनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों के माध्यम से सत्यापित की गई तो ज्ञात हुआ कि तीनों बालक मेले में घूम रहे हैं।
         पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया और उनसे पूछताछ की गई। बच्चों ने बताया कि वे बिना किसी को बताए मेला देखने के उद्देश्य से घर से निकल गए थे। इसके पश्चात मिशन शक्ति टीम द्वारा परिजनों को मौके पर बुलाया गया तथा बच्चों को समझाया गया कि भविष्य में बिना बताए घर से कहीं न जाएं। साथ ही अभिभावकों को भी यह सलाह दी गई कि वे बच्चों की आवश्यकताओं एवं इच्छाओं का ध्यान रखें।
सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद तीनों बालकों को सकुशल उनके माता-पिता एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों द्वारा थाना कोतवाली जरवा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने