उतरौला बलरामपुर- वर्ष 2026-27 के अधि वक्ता संघ का चुनाव की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी शम्भू लाल गुप्ता ने की। 17अप्रैल को नामांकन 23 अप्रैल को मतदान, मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी यह जानकारी चुनाव अधिकारी शम्भू लाल गुप्त ने कर दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है, जिस पर आपत्ति के बाद अन्तिम मतदात सूची का प्रकाशन किया जाएगा।नामांकन 17 अप्रैल को होगा, उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच व वापसी के लिए 16 व 18अप्रैल को होगा।23 को मतदान, गणना व परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी।चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही प्रत्याशियों ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know