उतरौला बलरामपुर- थाना कोतवाली उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर के निवासी हसन जैदी पुत्र बब्लू जैदी आयु लगभग (18) वर्ष अपने दो दोस्तों के साथ रूस्तम नगर के पास राप्ती नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद भी अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
सूचना पर पहुंचीपुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरी क्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि डूबे युवक की तलाश की जा रही है,अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हो पाई है।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने