उतरौला बलरामपुर - आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के मोहल्ला आर्य नगरवार्ड नम्बर 17 में स्थित समर पटेल के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के 47वां स्थापना दिवस के अवसर पर चलो अभियान के तहत एक व्यापक जन सम्प र्क का कार्यक्रम आयो जित किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवानन्दगुप्ता और नगर मंत्री रोहित राज गुप्ता रहे। विधान सभा संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया, और घर- घर जाकर पत्रक वित रित किया गया। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी आमजन तक पहुंचाई।
नेताओं ने लाभार्थियों से संवाद कर योजना ओं के प्रभाव और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही साथलोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस दौरान ग्रामी णों ने भी उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई और अपनी समस्याएं व सुझाव में भी साझा किया। भाजपा के पदा धिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया, कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका भी निभाई। 'गांव चलो अभियान' के माध्यम से पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए और साथ ही साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुं चाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know