बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी! कांरवा मैरिज होम मे भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल की अध्यक्षता मे आने वाली 14.4.2026 देश के संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती जिससे समरसता दिवस के रुप मे मनाया जाता है के निमित जिला योजना बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल ने की इस बैठक का शुभारंभ भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि कर की।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र मे बाबा साहब की मूर्तियों की सफाई, पुष्पाजंलि और दीप प्रज्वलित करके करेंगे और मंडल अध्यक्ष यह सुनिश्चित करे कि हर बूथ पर यह कार्यक्रम किया जाएगा जिसके फोटोग्राफ सरल ऐप और सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाएंगे।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश पर आगामी कार्यक्रमों के विषय मे बताते हुए चौधरी चैनपाल जी ने कहा कि नारी शक्ति मिशन के तहत पदयात्रा, दीवार लेखन अभियान, नारी शक्ति हस्ताक्षर अभियान, बाईक रैली अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम,स्थानीय निकाय मे महिला भागीदारी कार्यक्रम, दौड प्रतियोगिता कार्यक्रम आगामी दिनो मे निर्धारित किए हैं जिसमे जिला पदाधिकारियो वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को संयोजक बनाया गया।
इस बैठक मे प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष सुनील निठौरा,प्रदीप गोस्वामी जी,आकाश गौतम,सीमा सैनी,जिला मिडिया प्रभारी ब्रह्ममेश तिवारी, सह मिडिया प्रभारी जयवीर बंसल,ओबीसी मोर्चा के संयोजक सचिन जांगिड़,मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,अश्वनी कुमार,जितेन्द्र गुप्ता,मनीष चौहान , ,गौसेवा अंशु पहलवान,मंडल महांमत्री,सचिन यादव,पृथ्वी सिंह,रविन्द्र पंवार,अनुज त्यागी आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेl
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know