बलरामपुर- जनपद में एल०पी०जी० घरेलू सिलेण्डरों की आपूर्ति उत्तरोत्तर सुचारू एवं सामान्य हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि जनपद में 02-03 गैस एजेन्सियों को छोड़कर कहीं भी एल०पी०जी० की कमी नहीं है।
​जिले की समस्त 39 गैस एजेन्सियों पर घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की कुल पेंडिंग बुकिंग दिनांक 09.04.2026 को 20819, दिनांक 10.04.2026 को 21640 और दिनांक 11.04.2026 को 20739 है।
​घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का प्रारम्भिक स्टॉक दिनांक 09.04.2026 को 7640, दिनांक 10.04.2026 को 7397 और दिनांक 11.04.2026 को 7307 है। घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद दिनांक 08.04.2026 को 4008 दिनांक 09.04.2026 को 5011 और दिनांक 10.04.2026 को 5505 हुई थी। आज दिनांक 11.04.2026 को 5339 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद हो रही है।
दिनांक 09.04.2026 को कुल पेंडिंग बुकिंग 20819 के सापेक्ष 12651 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध थे। दिनांक 10.04.2026 को कुल पेंडिंग बुकिंग 21640 के सापेक्ष 12902 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध थे, जबकि आज दिनांक 11.04.2026 को पेंडिंग बुकिंग 20739 के सापेक्ष 12646 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध हैं। दिनांक 08.04.2026 को 5169 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का वितरण किया गया था, दिनांक 09.04.2026 को 5091 और दिनांक 10.04.2026 को 5222 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का वितरण किया गया।
​बलरामपुर नगर में स्थित श्रीबालाजी भारत गैस के साथ ही राप्ती गैस से भी होम डिलिवरी शुरू
​बलरामपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित श्री बालाजी भारत गैस सर्विस पर दिनांक 11.04.2026 को पेंडिंग बुकिंग 328 थी, जबकि आज 360 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद हुई। इस एजेन्सी द्वारा बुधवार दिनांक 08.04.2026 से होम डिलिवरी आरम्भ कर दी गई है; और बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र के सभी मोहल्लों में होम डिलिवरी की जा रही है। दिनांक 09.04.2026 को 240 सिलेण्डरों की और दिनांक 10.04.2026 को 250 सिलेण्डरों की होम डिलिवरी की गई थी; और आज बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र में 260 सिलेण्डरों की होम डिलिवरी की जा रही है।
​राप्ती गैस सर्विस, आनन्दबाग बलरामपुर द्वारा दिनांक 09.04.2026 तक गैस गोदाम से ही वितरण किया जा रहा था। परन्तु दिनांक 10.04.2026 से होम डिलिवरी आरम्भ कर दी गई है। दिनांक 10.04.2026 को 180 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों को वितरण किया गया था। आज भी होम डिलिवरी कराई जा रही है।
​जिले के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे लोग एल०पी०जी० सिलेण्डरों की पैनिक बुकिंग न करायें; और रिफिल सिलेण्डर बुक कराने के बाद वे गैस एजेन्सियों के गोदाम पर न जायें, ताकि होम डिलिवरी के माध्यम से बुकिंग क्रमानुसार उनके घरों तक घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके।
*​सुचारू वितरण के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध*
​जनपद बलरामपुर में गैस एजेन्सियों से सुचारू वितरण शुरू कराए जाने के उद्देश्य से 03 जिला स्तरीय अधिकारियों यशवंत मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, संजय कुमार जिला गन्ना अधिकारी और अभिषेक पटेल, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उन्हें तीन-तीन विकासखण्डों में गैस सिलेण्डरों के वितरण की स्थिति का अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सक्रियता के चलते स्टॉक की स्थिति पिछले दिनों की तुलना में और बेहतर हुई है। जनपद में एल०पी०जी० की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन हर नागरिक को सुगमता से एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। 

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने