बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम लैबुड़वा में निर्माणाधीन राजकीय महिला आईटीआई का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यदाई संस्था को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मई 2026 तक समस्त निर्माण कार्य पूर्ण कर भवन का हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी सत्र में समय से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने भवन की संरचना, कक्षों, प्रयोगशालाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ संपादित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अगस्त 2026 तक इस संस्थान में कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know