बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना हरैया बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना हर्रैय्या पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 34/2026 धारा 08/21 NDPS Act व 18(c), 18 B / 27 औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन 1940 व 207 एमवी एक्ट से संबंधित अभियुक्त 1.कपिल जायसवाल पुत्र चौधरी प्रसाद नि0 ग्राम गोपालपुर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 2.आकाश श्रीवास्तव पुत्र अशोक कुमार नि0 ग्राम गोपालपुर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 3.गोविंद सोनी पुत्र रमेश कुमार सोनी नि0 ग्राम चिचडी खैरा कला थाना गिलौला जनपद श्रावस्तीन को खैरवान बंधा बहद ग्राम महादेव बांकी के पास से गिरफ्तार कर आज दिनांक 16.04.2026 को मा0 न्यायलय रवाना किया गया।
#पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि हम लोग मिलकर अवैध कप सीरप व अवैध नशीली दवाईयों को जनपद बहराईच की दवा इन्जेसी आसाम चौराहा नानपारा रोड़ से खरीदकर नेपाल को ले जा रहे थे एसएसबी व पुलिस टीम द्वारा रोककर पकड़ लिया गया । मौके पर ड्रग इस्पेक्टर के द्वारा पिकअप की तलाशी ली गयी तो पिकअप के अन्दर से कुल 35 गत्ता मे से 32 गत्तो मे कप सीरप, 02 गत्तों मे सिम्पलेक्स कैप्सूल तथा एक गत्ते मे अलप्राजोलम एल्फा 0.5 एमजी बरामद हुआ । अभियुक्तगण नशीली दवा खरीदकर नेपाल ले जाकर बेच देते हैं जिससे मिले पैसे से अपना जीवन यापन करते हैं ।
*बरामदगी का विवरणः-*
*Cododex cough Syrup*
(1-bacth-Qty 3200 bottle, 2-Bacth- Qty 2400 bottle, 3-Bacth - Qty-2000 bottle (टोटल= 7600 bottle)
*तीन गत्तों में औषधि*
SEMpLXt Capsule (Bacth -RHC- 008/26, E/D -03/28 6000 strips)
SEMPLX + capsule में 01 डिब्बे में 10 strip x24 =240 capsule है कुल 200 box= 200x240=48000 capsule 1 capsule का वजन - 60 mg ,48000 capsule का वजन 48000x60=288000 mg
ALPHA 0.5 TablatS (Batch – Not mencthed, E/D -010/27, Qty=- 2000 Strips)
ALPHA 0.5 Tablet का वजन it's14 Mg पाया गया तथा कुल 50 डिब्बे, में 600 Tablet कुल टेबलेट 50x600= 30,000 Tablet कुल वजन 30,000x14= 420000 mg (टोटल= 708000 mg)
एक अदद पिकअप,
02 अदद मोटरसाइकिल
03 अदद मोबाइल फोन
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know