गोण्डा- गोंडा में एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट परीक्षा 48 यू पी एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में 28 और 29 मार्च 2026 को पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में गोंडा और बहराइच जनपद के 512 एनसीसी के कैडेट शामिल हुए. सभी कैडेटों की प्रयोगिक और लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण मे संपन्न हुईl कैडेट्स ने अनुशासन, तैयारी व आत्मविश्वास का परिचय दिया लिए पहले दिन शनिवार को प्रैक्टिकल परीक्षा रघुकुल महिला विद्यापीठ ग्राउंड गोंडा में संपन्न हुई जिसमें फुट ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट की परीक्षा की गई वही दूसरे दिन कैडेटों की लिखित परीक्षा रघुकुल महिला विद्यापीठ के कैंपस  में संपन्न हुआ। 
 परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, अनुशासन और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। 
कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा  सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में संपन्न हुई lप्रवेश-निकास, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और उत्तरपुस्तिका संग्रहण तक हर चरण पर निगरानी रखी गई. एनसीसी स्टाफ और सिविल स्टाफ की सतर्कता से परीक्षा का संचालन समयबद्ध तरीके से हुआ, जिससे कैडेटों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा.
परीक्षा  प्रभारी  51 एनसीसी बटालियन बलरामपुर  के कमान अधिकारी  रहे l परीक्षा के दौरान 48 यू पी एनसीसी बटालियन के एनसीसी अधिकारी,पीआई स्टाफ और सिविल स्टाफ मौजूद रहे.
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कैडेटों से संवाद भी किया. उन्होंने कैडेटों को एनसीसी के मूल मूल्यों अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी. अधिकारियों ने कहा कि “बी” सर्टिफिकेट परीक्षा कैडेटों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, इसको पास करने के बाद ही वह सी प्रमाण पत्र परीक्षा के लिए योग्य हो सकते हैं.
परीक्षा के सफल आयोजन में कॉलेज के प्रशासक और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट हरीनाथ सिंह और पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा. अंत में अधिकारियों ने सभी बटालियनों, शिक्षकों और स्टाफ को बधाई देते हुए कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने