लोनी! बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़

अंकुर विहार थाना क्षेत्र में विजय विहार अंडरपास के पास स्थित के एल फार्म हाउस पर दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगो ने फार्म हाउस मे तोड फोड कर फार्म हाउस के संचालक के साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने फार्म हाउस के कार्यालय और दो कारों में भी तोड़फोड़ की। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुराना प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में मारपीट हुई हे। दो लोग घायल हुये है। उनका संत परमानंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले मे अभी तक कोई तहरीर नहीं आई हे। तहरीर आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी ।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सभापुर गांव के रहने वाले नीरज पुत्र राजाराम का के एल फार्म हाउस है। सोमवार देर शाम नीरज अपने साथी गौरव के साथ फार्म हाउस पर मौजूद थे। इसी दौरान लगभग एक दर्जन युवक फार्म हाउस में घुस आए और पुराने विवाद के चलते नीरज व गौरव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने नीरज की पीठ में नुकीली चीज घोंपकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गौरव व एक अन्य को भी चोटें आई हैं।
हमलावरों ने फार्म हाउस के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलईडी स्क्रीन, कुर्सी-टेबल और अन्य सामान को भी तोड़ दिया। उन्होंने फार्म हाउस पर खड़ी दो कारों को ईंट-पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल नीरज को दिल्ली के संत परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने