बलरामपुर । मंगलवार को पार्टी कार्यालय अटल भवन में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और सभी ने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री वरुण सिंह जी, श्रीमती आद्या सिंह जी, श्री देवानंद गुप्ता जी, श्री संजय शुक्ला जी, श्री बृजेन्द्र तिवारी जी, श्रीमती विंदु विश्वकर्मा जी, श्री महेंद्र पांडेय जी, श्री अवधेश तिवारी जी, श्रीमती ललिता तिवारी जी, श्री अरविंद जी, श्री संजय सिंह जी, श्री कृष्ण गोपाल गुप्ता जी, श्री अंशुमाली जी, श्री अमरनाथ शुक्ला जी, श्री आलोक रंजन जी तथा श्री फ़रिन्द्र गुप्त जी सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती और जनसेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी से समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know