लखनऊ में शिक्षा का नया मॉडल: संस्कार, सफलता और आधुनिकता का संगम बना CMS
- डॉ. अजय कुमार मिश्रा
आज के तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश में शिक्षा के मायने भी तेजी से बदल गए हैं। ऐसे में किसी एक व्यक्ति के लिए यह तय कर पाना कठिन हो जाता है कि शिक्षा के किन उद्देश्यों की ओर बढ़ा जाए। जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं को केंद्र में रखकर बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं, तो जीवन के सामान्य मूल्य और हमारे धर्म-संस्कार कहीं पीछे छूट जाते हैं। दूसरी ओर, मोबाइल और इंटरनेट ने पारिवारिक संबंधों में भी दूरी पैदा करनी शुरू कर दी है। इन चुनौतियों से पार पाने के बाद भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न बना रहता है—बच्चों को ऐसी शिक्षा किस संस्थान से दिलाई जाए,
जहाँ सभी उद्देश्यों की पूर्ति हो सके और वह बजट में भी हो।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगभग 263 स्कूल हैं,
जहाँ नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा दी जाती है। इनमें कई प्रतिष्ठित (ब्रांडेड) स्कूल भी शामिल हैं। आज लखनऊ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान देश-विदेश में बना चुका है, और विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग यहाँ शिक्षा के लिए आ रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में आज हम ऐसे स्कूल की बात कर रहे हैं,
जिसने समय-समय पर अपनी गुणवत्ता को सिद्ध किया है और अपेक्षाओं से अधिक परिणाम दिए हैं। इस विद्यालय से पढ़कर छात्र न्यायपालिका, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विज्ञान, विदेश सेवा,
सिविल सेवा,
प्रशासन और निजी क्षेत्रों में हर वर्ष बड़ी संख्या में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
अब प्रश्न उठता है—यह स्कूल खास क्यों है? जब नैतिक मूल्यों,
धर्म और संस्कृति की बात आती है, तो यह विद्यालय बच्चों को धीरे-धीरे संस्कारवान बनाता है। यहाँ अनुशासन ऐसा है कि बच्चे स्वयं प्रेरित होकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लेते हैं। संभवतः यह पहला विद्यालय है, जो विश्व शांति की अवधारणा को व्यवहार में उतारते हुए सभी धर्मों को समान मानता है और उसी आधार पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है।
आज जब वैश्विक स्तर पर कई देश युद्ध की स्थिति में हैं, ऐसे समय में इस प्रकार की शिक्षा से यह आशा की जा सकती है कि भविष्य की पीढ़ी विश्व शांति स्थापित करने में सक्षम होगी। इस विद्यालय की एक और विशेषता है—संवाद। यहाँ शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बहु-स्तरीय संवाद के माध्यम से बच्चों के ज्ञान को बढ़ाया जाता है। सबसे विशेष पहल यह है कि शिक्षक स्वयं छात्रों के घर जाकर अभिभावकों से संवाद करते हैं और उनके समग्र विकास में सहयोग करते हैं।
जहाँ एक ओर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग संस्थानों का जाल और भारी फीस अभिभावकों के लिए चुनौती बन चुका है, वहीं इस विद्यालय ने बहुत पहले से ही स्कूली शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विशेषज्ञों के माध्यम से शुरू कर दी थी। आश्चर्य की बात यह है कि इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता,
जबकि परिणाम लगातार उत्कृष्ट रहे हैं। समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देकर छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाता है और उन्हें अपने भविष्य का चुनाव करने की स्वतंत्रता दी जाती है। हालाँकि, कुछ लोग इस विद्यालय की फीस को लेकर नकारात्मक टिप्पणियाँ करते हैं, लेकिन यदि यहाँ दी जा रही सुविधाओं और गुणवत्ता को देखा जाए,
तो यह शुल्क बिल्कुल उचित प्रतीत होता है। शहर में ऐसे कई विद्यालय हैं जिनकी फीस इससे अधिक है।
आज के बदलते समय में ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है, जो छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बनाने के साथ-साथ उन्हें संस्कारवान, आत्मनिर्भर और वैश्विक दृष्टिकोण वाला नागरिक बनाए। यह विद्यालय इन सभी उद्देश्यों को सरल और प्रभावी ढंग से पूरा कर रहा है। एक ओर जहाँ आधुनिक रोबोटिक्स लैब है, वहीं छोटे बच्चों का धाराप्रवाह अंग्रेज़ी बोलना और उनका वैश्विक ज्ञान स्तर इस विद्यालय की गुणवत्ता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। हम बात कर रहे हैं City Montessori School (CMS), लखनऊ की—जिसकी स्थापना 1959 में स्वर्गीय डॉ जगदीश गाँधी और डॉ भारती गाँधी ने की थी।
आज भले ही डॉ. जगदीश गांधी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन डॉ भारती गाँधी और उनकी पुत्री
डॉ गीता गाँधी किंगडन ने इस संस्थान को आधुनिक
तकनीक और समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है। हाल के वर्षों में नई शाखाओं की स्थापना के माध्यम से इस विद्यालय ने लखनऊ के हर कोने तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का कार्य भी किया है। यदि आप पारदर्शी तरीके से सभी विद्यालयों का मूल्यांकन करें,
तो यह विद्यालय निश्चित ही श्रेष्ठतम विद्यालयों की सूची में सबसे आगे दिखाई देगा—जो न केवल सामान्य शिक्षा,
बल्कि प्रतियोगी शिक्षा की सभी आवश्यकताओं को भी पूर्ण करने में सक्षम है।
---------
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know