जादूगर एमके पंडित का शो 27 मार्च से, मंगलम मैरिज हाल में रोज दो प्रदर्शन
जलालपुर (अम्बेडकरनगर)।
नगर के मंगलम मैरिज हाल में मशहूर जादूगर एमके पंडित का जादू शो 27 मार्च से 16 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और यह कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
आयोजकों के मुताबिक, प्रतिदिन दो शो आयोजित होंगे। पहला शो शाम 4 बजे से 6 बजे तक और दूसरा शो शाम 7 बजे से 9 बजे तक चलेगा। दोनों ही प्रस्तुतियों में दर्शकों को हैरान कर देने वाले जादुई करतब देखने को मिलेंगे।
पत्रकार वार्ता में जादूगर एमके पंडित ने कहा कि जादू कोई तंत्र-मंत्र नहीं, बल्कि कला और विज्ञान का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि एक समय में जादू मनोरंजन के प्रमुख साधनों में शामिल था, लेकिन आधुनिक दौर में यह कला धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में जादू को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं, जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। अपने शो के माध्यम से वे लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि जादू केवल कौशल, अभ्यास और वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित कला है।
यह शो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए मनोरंजन का बेहतर माध्यम साबित होगा। खासकर बच्चों के लिए यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन देगा, बल्कि उनकी जिज्ञासा और सीखने की क्षमता को भी बढ़ाएगा।
जादूगर एमके पंडित ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस लुप्त होती कला को जीवित रखने में सहयोग करें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।
Author
![]() |
| जीवन |


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know