, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपदवासियों को अवगत कराया गया है कि जिले में डीजल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्थान पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। आमजन से अपील की गई है कि वे केवल अपनी आवश्यकतानुसार ही डीजल/पेट्रोल की खरीद करें तथा अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें।

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनहित में यह अपील जारी की गई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने