बलरामपुर- श्रावस्ती लोकसभा के बलरामपुर जनपद में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज जी के द्वारा 16 अक्टूबर 2020 को किया गया था। यह 300 बेड का मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि बलरामपुर में बनाया जा चुका है। जिसका उद्देश्य बलरामपुर और तराई क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। यह करीब निर्धारित समय में बनकर तैयार हो चुका है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मेडिकल कॉलेज संचालित कराने वाले आदेश का अभी तक पालन नहीं हो पाया है। *बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज को इस आगामी शैक्षिक सत्र 2026 से 2027 में चालू कराने हेतु ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय बलरामपुर को दिनांक 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को समय करीब डेढ़ बजे कलेक्ट्रेट परिसर बलरामपुर में सौंपा जाएगा*
युगल किशोर शुक्ल ने लोगों से अपील की है कि इस अवसर पर आप सब भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाइए, जो क्षेत्र को विकसित और मेडिकल छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा साथ ही समस्त क्षेत्र वासियों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ व उपचार प्रदान करेगा जिससे भारत रत्न स्वर्गीय पं. अटल बिहारी बाजपेयी जी के कर्मभूमि बलरामपुर के लोगों का सपना साकार होगा।
*समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती मो 9628958353*
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know