लोनी! बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़

ट्रोनिका सिटी थाना एरिया मे पुलिस ने जानलेवा हमले का एक फरार आरोपी को अरेस्ट किया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पकडा गया आरोपी इमरान उर्फ रोमियो  मूल रूप से कासिम विहार थाना ट्रोनिका सिटी का रहने वाला है, फिलहाल वह श्री राम कॉलोनी राजीव नगर करावल नगर दिल्ली में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है।
एसीपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि  मुजाहिद व नाजिम उसके दोस्त थे 28 दिसंबर को पार्टी करने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी जिसमें उसने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से दोनों के पेट में वार कर दिया था तथा गाली- गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया था । एसीपी ने बताया कि इस मामले मे पीड़ितों के परिजनों की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी । पुलिस तभी से ही आरोपी को पकडने का प्रयास कर रही थी । एसीपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को ट्रोनिका इलाके से अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने