लोनी! बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़

ट्रॉनिका सिटी इलाके की पूजा कॉलोनी में हुए मंगलवार रात डबल मर्डर में मृतक फहीम के पिता ने आरोपी राशिद के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें तैनात की गई है घटना स्थल के आसपास पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पुजा कालोनी स्थित बुद्ध बाजार मोहल्ले में मंगलवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। एक ही घर के अंदर महिला और युवक के खून से लथपथ शव मिलने से जहां सनसनी फैल गई,थी वहीं घटना के पीछे रिश्तों में शक और अवैध संबंधों की कहानी सामने आने से मामला और भी गंभीर हो गया था।
मकान के भीतर शबनम (36 वर्ष) और फहीम (32 वर्ष) के शव पड़े थे। दोनों की मौत हो चुकी थी और आसपास खून के निशान घटना की भयावहता बयान कर रहे थे।
 मृतका शबनम, मकान मालिक राशिद की पत्नी थी, जबकि मृतक फहीम राशिद का करीबी दोस्त बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ में यह तथ्य उभरकर आया था कि शबनम और फहीम के बीच कथित संबंध थे, जिसे लेकर राशिद अक्सर विरोध करता था।
इसी शक और तनाव ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया और आरोप है कि राशिद ने दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी राशिद की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी  प्रक्रिया व अन्य सूत्रों से जुटी हुई है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने