लोनी। बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
गाजियाबाद के लोनी कुनाल गुप्ता पुत्र सुधीर कुमार गुप्ता की लोनी में टाइल पत्थर की दुकान है तथा बंथला फ्लाईओवर के पास कुनाल फॉर्म के नाम से फार्म हाउस हैl आज 23 मार्च 2026 शाम 8:30 बजे कुनाल गुप्ता अपने फार्म हाउस के कार्यालय में बैठे थे जबकि उनकl कर्मचारी विक्की फार्म हाउस में था, इसी दौरान पाल नाम का हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपने एक साथी के साथ फार्म हाउस पर पहुंचा तथा विक्की के साथ मारपीट करने के बाद उसको जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तमंचे से फायर किया लेकिन गोली मिस हो गई जिससे विक्की की जान बच गई और वह मौके से भाग गया l इसके बाद बदमाश व उसका साथी अंदर कार्यालय मैं पहुंचे और कुनाल गुप्ता के साथ गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर भी तमंचे से फायर करने का प्रयास किया लेकिन गोली मिस हो गई इसके बाद कुनाल गुप्ता को वहां बैठे उनके साथी पत्रकार तथा कlर चालक ने उन्हें कार्यालय से बाहर भगlकर जान बचाई बदमाश और उसका साथी यह कहते हुए भाग गए इस बार तो गोली मिस होने के कारण तुम बच गए हो लेकिन अगली वार तुम्हें जान से मार कर ही जाऊंगाl बताया जा रहा है की दोनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर है तथा उनके खिलाफ विभिन्न थानेl में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैl व्यापारी का कहना है की बदमाश उससे 50000 माहवारी की रंगदारी की मांग कर रहे हैं l इसको पूरा न करने पर उस पर बार-बार जान लेवा हमला किया जा रहा है l व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान माल की सुरक्षा तथा बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है l
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जल्दी बदमाश वह उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know