लोनी! बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी बॉर्डर थाना एरिया मे पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर तस्कर के पास से करीब पोने दो किलो गांजा बरामद किया है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर आदिल उर्फ पप्पी पुत्र नबाबुद्दीन आर्य नगर कब्रिस्तान के पास का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से चोरी छिपे गांजा और अन्य नशीले पदार्थों लोनी इलाके की कॉलोनियों में एजेंटों को सप्लाई करता है। जबकि गांजा की पुड़िया बनाकर कई मर्तबा वह स्वयं ही राह चलते लोगों को फुटकर भी बेच देता तस्कर ने बताया कि वह लाभ कमाने के उद्देश्य से तस्करी करता है। और इसी से उसका गुजारा होता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ, केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know