बलरामपुर /प्राथमिक विद्यालय कोयलिहा बलरामपुर में वार्षिकोत्सव एवं नव प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ धीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष नगर पालिका बलरामपुर मे ने मां सरस्वती के माल्यार्पण के साथ किया ग्राम प्रधान श्री अभय कुमार मिश्रा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
 बच्चों के सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ नव प्रवेश उत्सव के अंतर्गत पांच बच्चों का कक्षा 1 में एडमिशन किया गया इसमें प्रियांशी, प्रिंस गुप्ता, अभिषेक, वैष्णवी, कुणाल को किताब कॉपी पेन पेंसिल प्रदान किया गया. कक्षा 1 से 5 तक उत्तीर्ण प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को अंक पत्र वह पुरस्कार प्रदान किया गया साथ ही अभिभावक जो बच्चों को बराबर स्कूल भेजते हैं वह स्कूल का सहयोग करते हैं उनको भी सम्मानित किया गया जिसमें राधा मोहन उपाध्याय, राहुल वर्मा, राजू, रईस, देवता दिन  को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत दादा जी की छड़ी हूं मैं, कक्षा एक के बच्चे नैंसी, लक्ष्मी, परी, महिमा, दुर्गेश्वरी, व दीपा द्वारा मधुबन में जो कान्हा किसी गोपी से मिले, आराध्या, वर्तिका, निर्मला, ज्योति द्वारा अई गिरी नंदिनी, तनिष्का मुशाहिद रजा द्वारा माय फ्रेंड गणेशा अंश मुशाहिद राजा आदान राजा सौरभ सुजीत द्वारा आकर्षक प्रस्तुति की गई प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार द्विवेदी द्वारा नए बच्चों के प्रवेश के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया स्टाफ किरन गौतम, रुचि वर्मा, अनुराधा,अशोक उपाध्याय व बंदना मिश्रा द्वारा कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया गया

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने