जलालपुर, अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत आखिरकार जलालपुर नगर पालिका परिषद के लिए पांच सदस्यों की मनोनीत सूची जारी हो गई। सूची में नाम आने के बाद गुरुवार को स्थानीय कार्यालय पर नवनियुक्त पार्षदों का जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र और नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आशाराम मौर्या, सुरेश गुप्ता, विकास कुमार सोनकर, रामवृक्ष भार्गव और गौरव उपाध्याय को फूल-मालाओं से नवाजा गया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और नारों के बीच नए सदस्यों ने नगरवासियों के लिए बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मीसम रजा, विकास निषाद, शीतल सोनी और दिलीप यादव ने नवनियुक्त सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए जलालपुर के सर्वांगीण विकास हेतु सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने