उतरौला बलरामपुर - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीदत्तगंज में वर्षों से महिला डॉक्टर की तैनाती के न होने से महिलाएं इलाज कराने से कतराती हैं। मजबूर न उन्हें निजीअस्पतालों में जाना पड़ता है।
विकास खण्ड श्रीदत्त गंज क्षेत्र में लगभग 40 ग्राम पंचायतों के इलाज की जिम्मेदारी है,लेकिन यहां महिला डाक्टर की तैनाती नहीं की गई है। गर्भवती महिलाओं के इलाज की सबसे अधिक समस्या है। उन्हें प्रसव के समय आने वाली बीमारी पर जिलामुख्या लय या तहसील मुख्या लय के अस्पतालों में जाना पड़ता है।
डाक्टर की तैनाती के न होने से महिलाओं के इलाज की जिम्मेदारी ए एन एम के द्वारा संभाल रही हैं। महिलाओं के बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी उन्हें जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीदत्तगं ज के अधीक्षक डॉक्टर आनन्द त्रिपाठी ने स्वा स्थ्य विभाग के अधिका रियों को पत्र लिखकर महिला डाक्टर की तैना ती कराने की मांग की है। ब्लाक प्रमुख हेमन्त जायसवाल ने भी मुख्य मंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखकरमहिला डाक्टर की तैनाती की मांग की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know