उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम अमया देवरिया के मुख्य मार्ग के सामने से इमानुएल चर्च स्कूल एवं मिशन अस्पताल को जाने वाला सम्पर्क मार्ग इन दिनों अत्यन्त जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह से डामरीकृत पूरी तरह उखड़ चुकी है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में मरीज मिशन अस्पताल पहुंच ते हैं तथा छात्र-छात्राएं इमानुएल चर्च स्कूल पर आते-जाते हैं। वहीं ब्लॉक मुख्यालय वगन्ना सहकारी समिति को जाने वाला यही मुख्य मार्ग है, लेकिन सड़क की वर्तमान स्थिति के कारण आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है। खासकर बरसात के समय यह समस्या और भी गम्भीर हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सन्तुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। वहीं चार पहिया वाहनों को भी धीरे-धीरे चलना पड़ता है,जिससे समय की बर्बादी भी काफी होती है और एम्बुलेंस जैसी आपात कालीन सेवाओं में भी देरी होती है। स्थानीय निवासी इजहारुल हसन एडवो केट का कहना है कि सड़क की हालत लम्बे समय से खराब है, लेकिन अब यह चलने के लायक भी नहीं बची है। प्रशासन को जल्द इस पर ध्यान देना चाहिए,ओम प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि इस मार्ग से स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कई बार बच्चों को गिरने की घटनाएं भी हो चुकी है। रईश मेहंदी ने कहा कि मरीजों को अस्पताल ले जाना बेहद मुश्किल हो गया है, समय पर इलाज मिलना भी प्रभा वित हो रहा है। शहजा दे एडवोकेट ने बताया कि बारिश में यहसड़क पूरी तरह दलदल बन जाती है, जिससे आवा गमन भी लगभग ठप हो जाता है।तहजीबुल हसन उर्फ तारा ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवन रेखा है, इसकी मरम्मत अत्यन्त आव श्यक है। जुल्फिकार हुसैन ने बताया कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को इससे राहत मिल सके। पहलवान यादव ने कहा कि यदि शीघ्र इस पर सुधार नहीं हुआ तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सम्बन्धित विभाग को शिकायत दी गई,लेकि न अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। लोगों में इसको लेकर काफी आक्रोश के बजा य चिन्ता और निराशा का माहौल बना है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं सम्बन्धित विभाग से मांग की है कि इस मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कराकर तत्का ल मरम्मत एवं पुन निर्माण कार्य शुरू करा या जाए, ताकि आम जन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know