उतरौला बलरामपुर- माडर्न थाना श्रीदत्तगंज की पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर गुमशुदा बालक की तलाश कर परिजनों से मिलाया। 27 मार्च 2026 को मोहम्मद गौस के परिज नों ने माडर्न थाना श्रीदत्तगंज मे सूचना दी कि उनका 3 वर्षीय बालक घर के पासखेल रहा था, जो भटक कर कही चला गया है।
श्रीदत्तगंज थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मिशन शक्ति को निर्देशित किया।कि अपने टीम के द्वारा व सोशल मीडिया की मदद से आस-पास और कस्बे में खोज करते हुए गुमशुदा बच्चे को 24 घंटे के अन्दर तलाश कर कान्ध भारी चौराहे के पास से बरा मद कर पुलिस अपने संरक्षण में लिया।बच्चे की पहचान या उसके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के माध्यम से की गई। दस्तावेजों की जाँच कर बच्चे को उस की माता और उसके मामा ताज मोहम्मद के हवाले कर दिया गया। माता और उसके परि जनों ने माडर्न थाना श्रीदत्तगंज की पुलिस टीम को धन्यवाद व्यक्त किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know