बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय* द्वारा आगामी *बलरामपुर महोत्सव 2026* में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत *बड़ा परेड ग्राउन्ड बलरामपुर* का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा महोत्सव स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, अग्नि सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।
महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि महोत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी तथा आधुनिक उपकरणों की सहायता से सतत निगरानी रखी जाएगी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके। साथ ही भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री व संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलरामपुर*
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know