उतरौला बलरामपुर -ग्राम पंचायत अल्ला नगर के मतदाताओं को पंचायत चुनाव में मत दान करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गांव के साढे तीन सौ मतदाताओं का मतदान केन्द्र ग्राम पंचायत फगुइया में बनाया गया है, जो एक किमी की दूरी पर स्थित है। इससे बुजुर्ग और महिलाएं मतदान केन्द्र परजाकर मतदान नहीं कर पा रहे हैं। ग्राम अल्ला नगर के निवासी हीरा लाल ने बताया कि पंचायत चुनाव आयोग और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि उक्त मतदाताओं का मतदान केन्द्र ग्राम पंचायत फगुइया से हटाकर अल्लानगर मतदान केन्द्र पर किया जाए। गांव वालों का  कहना है कि अल्ला नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय है, जहां मत दान केन्द्र बनाया जा सकता है। हीरा लाल ने यह भी बताया कि इसी तरह ग्राम जनुकी और बगहिया के निवासियों का मतदान केन्द्र भी तीन किमी की दूरी फगु इया मतदान केन्द्र पर बनाया गया है,जबकि उक्त गांव के निवासियों का ग्राम अल्लानगर का मतदान केन्द्र समीप पड़ता है।मतदाताओं की मांग है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए, औरउनका मतदान केन्द्र अल्ला नगर में बनाया जाए, ताकि वे आसानी से अपना मतदान कर सकें।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने