उतरौला बलरामपुर- बालाजी गैस एजेन्सी पर गैस बुक कराने वालों की भारी भीड़ लगी हुई है। एजेंसी कार्यालय से लेकर बलरामपुर मार्ग तक भीड़ की लाईन लगी हुई है,जो सुबह चार बजे से ही शुरू हो जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान दिन में दस बजे से लेकर शाम छः बजे तक ही नजर आते हैं। एक सप्ताह से गैस वितरण के बाद भी उपभोक्ताओं की भीड़ कम नहीं हो पा रही है, जिस से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी के बाहर लगी भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि गैस की कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हो गई है। *क्या कहते हैं अधिकारी* इस सम्बन्ध में जिला प्रशा सन का कहना है कि गैस की आपूर्ति सामा न्य है,लेकिन एजेंसी पर भीड़ लगने की शिकायत मिली है। जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। *उपभोक्ता ओं की काफी परेशा नी बढ़ गई है* गैस को बुक कराने के लिए आए दिन उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें घंटों लाईन में खड़ा रह ना पड़ता है,लेकिनफिर भी गैस नहीं मिल पाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस की आपूर्ति बढ़ाई जाएऔर एजेंसी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की व्यवस्था की जाए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know