बलरामपुर- मदारगढ़ गांव में दलित परिवारो के लिए नहीं है रास्ता, समाज सेवी एडो. युगल किशोर शुक्ल ने सड़क बनवाने की उठाई मांग जनपद एवं तहसील बलरामपुर के विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा के ग्राम मदारगढ़ के दलित परिवारो को रास्ता नहीं मिल रहा है। रास्ते पर बाढ़ का पानी बहने से काफी गहरा हो गया है जिसपर करीब दस साल से कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अनुसूचित वर्ग के पासवान समाज से जुड़ी है समस्या, जिम्मेदार मौन हैं बार बार अनसुनी करते हैं , बारिश होते ही कीचड़ में आने जाने को मजबूर हो जाते है, बारिश के मौसम में करीब 3 फीट गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर जिला अधिकारी महोदय बलरामपुर से खड़ंजा या आर सी सी सड़क बनवाने की मांग किया है इस समस्या को पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट को बुलाकर दिखाया और आई जी आर एस करवाया।जिसका संदर्भ संख्या 40018226004679 है उक्त समस्या से सियाराम पुत्र ननदे, जोधीराम, अच्छैबर पुत्रगण बालकराम, राहुल पुत्र झब्बू लाल, कैलाश पुत्र सियाराम, रीता देवी पत्नी अच्छईबर, नन्द रानी पत्नी वृक्षाराम, अंशू पत्नी रक्षाराम, सोनपती पत्नी बालकराम, राजेन्द्र पुत्र ननकने, पुष्पा समेत सभी पासवान समाज के परिजन पीड़ित हैं जिनको आने जाने के लिए एक पगडंडी रास्ता है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know