अरई गांव में फिर चला बुलडोजर, प्रशासनिक अधिकारियों संग भारी पुलिस बल रहा तैनात

 अतिक्रमण हटाता बुलडोजर

जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। 

तहसील क्षेत्र के अरई गांव में प्रशासन ने एक बार फिर नवीन परती (सरकारी) जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की। रविवार दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती रही, जिससे मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही।



प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा। इस दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें कार्रवाई स्थल से दूर कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार संबंधित परिवार को पूर्व में ही नोटिस जारी किया गया था। यह कार्रवाई तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में, राम मिलन यादव के नाम दर्ज प्रकरण में की गई।




 ग्राम सभा की नवीन परती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु तहसीलदार निखिलेश कुमार, तहसीलदार टांडा गरिमा भार्गव, नायब तहसीलदार अमरनाथ दुबे, खंड विकास अधिकारी दिनेश राम, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविन्द कुमार, कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव, समेत थानाध्यक्ष जहांगीरगंज - संतोष कुमार सिंह, मालीपुर - स्वतंत्र मौर्य , जैतपुर -थिरेन्द्र आज़ाद तथा महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान एक ट्रक पीएससी तथा फायर ब्रिगेड भी मौजूद रहा।


 करवाई स्थल पर मौजूद पुलिस बल 

गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पूर्व इसी नवीन परती भूमि में हुई बुलडोजर कार्रवाई के दौरान लगभग 10 वर्षीय बच्ची “अनन्या” का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अपना स्कूल बैग लेकर भागती नजर आई थी। इस वीडियो ने व्यापक स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया था।


इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी वीडियो साझा कर सरकार पर सवाल उठाए थे। वहीं हाई कोर्ट प्रयागराज में बुलडोजर मामले की सुनवाई के दौरान भी इस वीडियो का उल्लेख किया गया था। सुनवाई के दौरान जस्टिस उज्जल भुइयाँ ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि “एक छोटी बच्ची किताबें लेकर भाग रही है, यह सभी को स्तब्ध कर देने वाला है।”

अखिलेश यादव द्वारा किया गया ट्वीट 





     Author

जीवन 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने