बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज में निषादराज जयंती समारोह के अवसर पर गंगा समग्र की ओर से अविरल गंगा -निर्मल गंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में गंगा की स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षरोपण पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो जे पी पाण्डेय,मुख्य वक्ता लाल जी व संयोजक प्रोo एस पी मिश्र ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर के किया। प्राचार्य प्रोo जे पी पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अविरल गंगा-निर्मल गंगा' भारत सरकार का एक प्रमुख अभियान है, जो गंगा नदी के निरंतर प्रवाह (अविरलता) और उसे प्रदूषण मुक्त (निर्मलता) रखने के लिए समर्पित है। नमामि गंगे और अर्थ गंगा परियोजनाओं के अंतर्गत, सरकार एसटीपी द्वारा सीवेज उपचार, नदी के पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण, तथा जनभागीदारी के माध्यम से गंगा को स्वच्छ व जीवंत बनाए रखने के लिए कार्य कर रही है। मुख्य वक्ता लाल जी ने कहा कि अविरल गंगा निर्मल गंगा अभियान के तहत गंगा को स्वच्छ रखने के लिये कार्य किये जा रहे हैं जिसमें गंगा को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन भी शामिल है।गंगा नदी के प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करना, धार्मिक आस्था को बनाए रखना और करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य व आजीविका की रक्षा करना है। यह अभियान नमामि गंगे के तहत प्रदूषण कम करने, नदी को स्वच्छ रखने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संयोजक प्रो0 एस पी मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अविरल गंगा व निर्मल गंगा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील कुमार मिश्र ने किया।
इस अवसर पर डॉ राजीव रंजन,डॉ स्वदेश भट्ट,डॉ बी एल गुप्त, डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ अभयनाथ ठाकुर, डॉ राम रहीस,डॉ अनुज सिंह, डॉ के पी मिश्र, डॉ पंकज श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ के के सिंह,डॉ वंदना व अम्बुज भार्गव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know