उतरौला बलरामपुर- आज दिनांक 25/03/ 26 दिन बुधवार को एस आर टी सी,SRTC ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक एवं उतरौला के विकास पुरुषशैक्षिक क्रान्ति के अग्रदूत पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम लाल वर्मा जी के पुण्य तिथि का आयोजन उनके द्वारा सर्व प्रथम स्थापित श्री रामतीर्थ चौधरी कन्या इण्टर कॉलेज इमिलिया बन घुसरा उतरौला में स्थित उनकी प्रतिमा "प्रेरणा- स्थल" पर किया गया।
आयोजित इस कार्य क्रम में उनके सुपुत्र एवं विधान सभा उतरौला के लोक प्रिय विधायक राम प्रताप वर्मा ने उन की प्रतिमा पर पुष्पां जलि अर्पित किया औऱ उनके द्वारा क्षेत्र के विकास में किए गए कार्यों की सराहना भी की गई। ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधन व सलाहकार डॉक्टर रमा कांत वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मान्यवर श्यामलाल वर्मा जी का जीवन हम सभी के लिए अनुकर णीय है। प्रबंधक निदेश क इंजीनियर शुभम वर्मा ने संस्थापक मान्य वर श्याम लाल व र्मा जी के संकल्पों को साकार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा की ज्योति जन-जन तक पहुँचाने हेतु वे दृढ़ संक ल्पित हैं। श्री राम तीर्थ चौधरी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एच डी वर्मा ने बताया कि उन के द्वारा स्थापित महा विद्यालय द्वारा हजारों बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है। विशिष्ट अतिथि के रूप में आद र्श शिक्षिका श्रीमती पद्मा दीदी एवं खुशी वर्मा की उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर प्रबंध समिति परिवार के साथ ही साथ उनके द्वारा स्थापित समस्त स्कूल कॉलेजों के संस्था प्रमुखों विभागाध्यक्षों शिक्षक-शिक्षिकाओं और सभी छात्र- छात्रा ओं की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम का संचा लन कर रहे प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार नन्दा के द्वारा किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know