उतरौला बलरामपुर-तहसील क्षेत्र में गैस की कीमतों को लेकर फैली अफवाहों ने अब पेट्रोल संकट का रूप ले लिया है। मंगलवार से शुरू हुई यह स्थिति बुधवार तक और भी गम्भीर स्थित बन गई है,जिस से पेट्रोल पम्पो पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं हैं। लोग घंटों-घंटों लाइन में खड़े रहकर अपने वाहनों में ईंधन भरवाने की कोशिश कर रहे। अफवाहों के असर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है, कि जो लोग सामान्यतः100 रुपए लेकर 200 रुपए तक पेट्रोल डलवाते थे, वे भी अचानक टंकी फुल कराने के लिए हरपम्पो की ओर दौड़ रहे हैं। कुछ पम्पो पर "पेट्रोल खत्म होने का बोर्ड भी लग गया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ लोग अपने परिचितों या प्रभाव शाली व्यक्तियों के माध्यम से पेट्रोल प्राप्त करने के लिए सिफारिशें भी लगवा रहे हैं। इससे स्थिति और भी जटिल होती जा रही है। क्षेत्र में यह अफवाह भी तेजी से फैल रही है, कि जल्द ही लॉकडाउन जैसी स्थिति बन सकती है, जिससे व्यापारी आव श्यक वस्तुओं को जमा करने में लग गए हैं।
प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अफवाहों पर नियंत्रण औरआवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदिसमय रहते जमाखोरों और मुनाफा खोरों के खिला फ सख्त कार्यवाही नहीं की गई, तो स्थिति और गम्भीर हो सकती है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know